मंगलवार, 28 नवंबर 2017

राजाभोज विमानतल पर एनआरआई के पास मिला कारतूस

राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल  पर एनआरआई के बैग कारतूस मिला है. एनआरआई दुबई में करता है. पूछताछ में यात्री कारतूस के बारे में जानकारी नहीं दे पाया है. इसके चलते उससे आगे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार राजधानी की गांधी नगर पुलिस ने आरोपी उमेर उद्दीन के बैग से जिंदा कारतूस बरामद करने के बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. उमेर भोपाल के जहांगीराबाद का रहने वाला है. उमेर कई सालों से दुबई में एक परफ्यूम कंपनी में नौकरी कर रहा है. मंगलवार को उमेर भोपाल एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट से जा रहा था. एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान उमेर के बैग में रखी पेंट की जेब से एक जिंदा कारतूत बरामद हुआ. विमानतल के सुरक्षा कर्मचारियों ने उमेर को गांधी नगर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस पूछताछ में उमेर कारतूस के बारे में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका. फिलहाल, पुलिस आरोपी उमेर से पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्रियों से जिंदा कारतूस बरामद हो चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें