संविदा कर्मचारियों ने नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने और अन्य मांगों को लेकर आज से गांधीगिरी करते हुए आंदोलन की शुुरुआत कर दी है. आज पहले दिन कर्मचारियों ने राजधानी में दांडी यात्रा निकाली. कर्मचारी जैसे ही मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े उन्हें पुलिस ने रोक लिया.
संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज सुबह राजधानी के जीटीवी काम्प्लेक्स से दांडी यात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास श्यामला हिल्स तक निकाली गई, मगर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने से रोक दिया. जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया. संविदा कर्मचारियों द्वारा आज से शुरु हुआ शांतिपूर्वक प्रदर्शन 30 नवंबर तक जारी रहेगा. मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि आज से कर्मचारियों द्वारा 30 नवंबर तक लगातार गांधीगिरी कर प्रदर्शन किया जाएगा. आंदोलन के दूसरे दिन कल मंगलवार को दूसरे दिन गुलाब की पंखड़ियों, गुलाब के फूल के साथ भगवत गीता भेंट की जाएगी. तीसरे दिन रामदरबार का फोटो फेंट की जाएगी. चौथे दिन साईबाबा का चित्र भेंट करेंगे. पांचवें दिन गुरु नानक चित्र भेंट करेंगे. छठवें दिन महात्मा गांधी का चित्र भेंट करेंगे. सातवें दिन बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट करेंगे आठवें दिन आजाद भगत सिंह का चित्र भेंट करेंगे. नवें दिन चंद्रशेखर आजाद का चित्र भेंट करेंगे. दसवें दिन देवी दुर्गा का चित्र भेंट कर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि आज पुलिस ने उन्हें रोका है, मगर वे प्रतिदिन इसी तरह दांडी यात्रा निकालकर यहां आएंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें