शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

सांची में महाबोधी महोत्सव आज से

बौद्ध धर्माबलंबियों के तीर्थ स्थल और विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध सांची में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव 25 नवंबर से शुरू होगा.इस महोत्सव में देश और विदेश के हजारों बौद्ध धर्माबलम्बियों शामिल होंगे. 
प्रदेश के विदिशा जिले के सांची के विश्राम भवन परिसर में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का शुभारंभ 25 नवंबर को शाम 7 बजे शुरू होगा. यहां संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों में 25 नवंबर को संजय उपाध्याय भोपाल के निर्देशन में तीसरा मंतर बौद्ध ज्ञान कथा का नृत्य-नाट्य-प्रदर्शन होगा तथा रजत कलायो श्रीलंका नृत्य गीत बुद्ध आधारित प्रस्तुति असुरनाद कला फाउण्डेशन द्वारा दी जाएगी. महोत्सव के दूसरे दिन को निर्देशक अशोक जाम्बुलकर के द्वारा भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित नाट्य  अंगुलिमाल प्रस्तुति ध्यान धम्म बहुउद्देशीय विकास संस्था नागपुर द्वारा दी जाएगी.इसके साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा जिसमें डॉ. सुरेश अवस्थी (कानपुर), मदन मोहन समर (भोपाल), अतुल ज्वाला (इन्दौर), सुश्री प्रियंका राय (बनारस), वैशाली शुक्ला(उज्जैन), पुष्पक देशमुख (बैतूल) और कौशल सक्सेना (देवनगर) शामिल होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें