मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला प्रशासन ने हिंदू महासभा के कार्यालय में स्थापित नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को आज मंगलवार को जब्त कर लिया. जिला प्रशासन द्वारा दिए नोटिस का हिन्दू महासभा ने जवाब दिया, मगर प्रशासन उससे संतुष्ट नहीं था. ग्वालियर में हिंदू महासभा के दौलत गंज कार्यालय में स्थापित की गई नाथूराम गोडसे की मूर्ति को मंगलवार की दोपहर को प्रशासन ने हटा दिया. हिंदू महासभा कार्यालय में स्थापित मूर्ति को कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने हटा दिया है. एडीएम शिवराज वर्मा, तहसीलदार, थाना प्रभारी दौलतगंज के नेृतत्व में कार्रवाही को अंजाम दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि हिंदू महासभा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताते हुए उनकी प्रतिमा को 15 नवंबर को कार्यालय में स्थापित कर उसे मंदिर का दर्जा दिया था. इसके विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था. कड़े प्रदर्शन के साथ ही गोडसे के मंदिर को लेकर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई. साथ ही जिला कोर्ट में परिवाद भी दायर हुआ था. इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने हिंदू महासभा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. महासभा द्वारा दिए जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं था. इसके बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई कर मूर्ति को जब्त कर लिया विवाद के बाद सोमवार से हिन्दू महासभा ने मूर्ति की आरती भी शुरु कर दी थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें