शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

गैंगरैप की जांच करेगी एसआईट


राजधानी में छात्रा के साथ गैंगरैप मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह की नाराजगी के बाद पुलिस ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं राज्य महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस महानिदेशक को दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है.
छात्रा के साथ गैंगरैप के मामले में आज जहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान अधिकारियों की बैठकें लेते रहे, वहीं राजनीतिक दलों ने इसका विरोध जारी रखा. कांग्रेस ने सुबह से ही प्रदर्शन करना शुरु कर दिया था. कांग्रेस ने जीआरपी थाने पर प्रदर्शन कर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की. वहीं आम आदमी पार्टी ने शाम 4 बजे ज्योति टाकीज चौराहे पर प्रदेश में हो रही बलात्कार की घटनाओं और राजधानी में हुए छात्रा के साथ गैंगरैप मामले के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. वहीं मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने एसआईटी का गठन कर मामले की जांच की घोषणा की है. जांच की जिम्मेदारी डीआईजी महिला अपराध सुधीर लाड़ को सौंपी है.
इस घटना के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने मामले को संज्ञान में लिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस महानिदेशक को इस घटना में दोषी कर्मचारियों एवं पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें