सोमवार, 13 नवंबर 2017

बाघ ने बच्चे पर किया हमला, घसीटकर ले गया जंगल में

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बुधनी के जंगल से सटे इलाके में आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार है.  बाघ ने 9 साल के एक बच्चे पर हमलाकर उसकी जान ले ली. बााघ इस बच्चे को घसीटकर जंगल में ले गया और वहां उसका शिकार किया. एक महीने में इंसान पर हमले की ये दूसरी घटना है. जिले में एक आदमखोर बाघ ने एक माह के दौरान दूसरी घटना को अंजाम दिया है
जानकारी के अनुसार बुधनी क्षेत्र के गोंडी मोहल्ले में रहने वाला 9 साल का शेखर परते आज सोमवार को जंगल में लकड़ी बीनने गया था. इसी दौरान आदमखोर बाघ उसे जंगल में घसीट ले गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना मिडघाट सेक्शन के समीप की होना बताई जा रही है. यहां पर बाघ ने बच्चे को छोड़ा और भाग गया. उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में बाघ के हमले से दूसरी मौत की घटना है, लेकिन वन अमला बाघ को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है. इसके पहले भी बुधनी क्षेत्र में ही खंडाबड़ गांव की कक्षा 5 की छात्रा नीतू अपनी बहन भाई के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई हुई थी,  जहां बाघ के हमले से बालिका की मौत हो गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें