मंगलवार, 28 नवंबर 2017

इसलिए इछावर नहीं जाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान 
मध्य प्रदेश में एक कस्बा ऐसा भी है, जहां आने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी  एक साल के भीतर चली जाती है. यह कस्बा मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का इछावर है. माना जाता है कि इस वजह से ही मुख्यमंत्री ने एक बार भी इछावर का दौरा नहीं किया.
दरअसल, ये कस्बा आज अचानक इस वजह से सुर्खियों में आया है, क्योंकि मंगलवार को राज्य  विधानसभा में मुख्यमंत्री के इछावर नहीं आने का मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने प्रश्नकला में सवाल पूछा था कि मुख्यमंत्री चौहान कितनी बात इछावर मुख्यालय आए, जिसके जवाब में सरकार की तरफ से बताया गया कि एक बार भी नहीं. सरकार के जवाब के बाद कांग्रेस विधायक ने शिवराज सिंह चौहान पर अंधविश्वास का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इछावर इसलिए नहीं आते, क्योंकि यहां आने पर मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इछावर आने का कार्यक्रम तो कई बार बना, लेकिन वे नहीं आए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें