| मायावती |
प्रदेश में अगले साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी ने तय किया है कि नवंबर से प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया जाएगा, इसके लिए 24 नवंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान पर पार्टी सुप्रीमो मायावती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम को कार्यकर्ता महासम्मेलन का नाम दिया है. इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भोपाल आएंगे. प्रदेश बसपा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने बताया कि इस आयोजन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाएगा. इसके बाद साल भर तक कई कार्यक्रम भी रखे गए हैं. बसपा के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है. मायावती राजधानी भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगी. वहीं मायावती के इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा में चिंता भी दिखाई दे रही है. मायावती की भोपाल में रैली को लेकर सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि मायावती की रैली से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आर्य ने कहा कि मायावती उत्तरप्रदेश में 3 बार मुख्यमंत्री बनी, मगर उन्होंने कोई काम नहीं किया. आंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस का इन दिनों मायावती साथ दे रही हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें