हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक आरोपी बुंदेलखंड मेडिकल कालेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती हुआ था. बीती देर रात आरोपी जेल वार्ड की सुरक्षा को चखमा देकर भाग निकला. आरोपी ने चादर की रस्सी बनाई थी. उसी की मदद से वह खिड़की तोड़कर अस्पताल के नीचे उतरा था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कैदी मलखान पिता परमलाल लोधी उम्र 26 वर्ष को बीती दो फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.कल रविवार रात आरोपी मलखान ने खिड़की की जाली तोड़ दी और बिस्तर पर बिछी चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर नीचे उतरकर फरार हो गया. वार्ड के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आज सोमवार सुबह आरोपी मलखान के फरार होने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018
हत्या का आरोपी अस्पताल से भागा

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें