सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

दस हजार के ईनामी तस्कर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार


 शराब की अवैध तरीके से तस्करी के मामले में फरार चल रहे दस हजार रुपए के ईनामी बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पकड़ाया गया आरोपी अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोपी में बीते नौ माह से फरार चल रहा था. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है.
इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी की पहचान सुनील पाटीदार उर्फ मड्डू पिता रामगोपाल पाटीदार  निवासी ग्राम गवली पलासिया तहसील महू, के रूप में हुई है. आरोपी सुनील, वर्ष 2017 में थाना बड्गोंदा के आबकारी एक्ट में फरार हुआ था. आरोपी के सागर चौपाल के सामने घनश्याम पाटीदार के खेत में बने कमरे के ठिकाने से करीब 800 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी. आरोपी सुनील पाटीदार पूर्व में भी जुआं एवं सट्टा के मामलों में जेल की हवा खा चुका है. आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए उस पर दस हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था.  पूछताछ के उपरांत आरोपी को थाना बड्गोंदा को सुपुर्द किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें