सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

शादी का झांसा देकर किया युवती से बलात्कार

राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने महाराष्ट्र निवासी युवती से शादी का वादा कर उसे भोपाल बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कृत्य किया. बाद में युवती ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.  गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती निवासी अकोला महाराष्ट्र की शिकायत पर आरोपी जीतू विश्वकर्मा और राकेश अहिरवार के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है. युवती द्वारा दर्ज कराए गए बयान अनुसार बीती 25 जनवरी को वह बागसेवनियां भोपाल में अपने एक परिचित के यहां वह शादी में शामिल होने आई थी. शादी में युवती की मुलाकात आरोपी जीतू विश्वकर्मा से हुई. जीतू ने युवती से शादी करने की बात कही,  इसके बाद से दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई. पुलिस का कहना है कि बीती 1 फरवरी को जीतू ने युवती को शादी का झांसा देकर भोपाल बुलाया. विश्वकर्मा नगर स्थित झुग्गी में जीतू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जीतू ने अपने दोस्त राकेश अहिरवार को भी झुग्गी में बुलवाया लिया.  पुलिस का कहना है कि जीतू ने अपने दोस्त राकेश विश्वकर्मा से 10 हजार रुपए लेकर जबरदस्ती युवती के साथ बलात्कार कराया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों  से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि अपने साथ हुई ज्यादती के बाद युवती ने थाने में शिकायती आवेदन दिया. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें