नरेंद मोदी और भाजपा के राषटीय अध्यक्ष अमित शाह के बेरोजगारों पर दिए गए बयान को आधार बनाकर आज युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने नगर के मुख्य मार्ग बड़े बाजार में पकोड़े तल कर विरोध प्रदर्शन किया .इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने जमकर नारेबाजी भी की. गोरतलब है कि देश मे बढ़ती बेरोजगारी के संदर्भ में पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पकोड़े बनाने वालों को भी रोजगार के रूप में प्रदर्शित किया था. इसी बात को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया ओर युवक कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने नगर में युवक कांग्रेस के कार्यकतार्ओं के साथ पकोडे तल कर बेरोजगारों का मजाक बनाने वाले मोदी और शाह का विरोध किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें