मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा विकासखण्ड के ग्राम सर्रा निवासी सुगंधीबाई का प्रकरण आगामी साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के पूर्व निराकृत कर दिया जाए और बैठक में वस्तुस्थिति से अवगत करायें. इस आशय के निर्देश एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा ने टी.एल.बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को दिये. बैठक में एसडीएम और जिला तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे. एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा ने समय-सीमा बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुये त्वरित निराकरण के निर्देश दिये. उन्होंने मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आई खबरों पर संबंधित विभागों से त्वरित निराकरण के निर्देश दिये. बैठक में स्व-रोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर एल.डी.एम. शर्मा से शीघ्र ही प्रकरणों का बैंकों से वितरण कार्रवाई के लिये कहा. भावांतर योजना के 150 किसानों के भुगतान करने पर भी उन तक न पहुंचने की चर्चा करते हुये मण्डी अधिकारियों से आज ही निराकरण के लिए कहा गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें