मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने आज घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया. मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि राजधानी में राज्य शिक्षा केन्द्र पुस्तक भवन पर यह प्रदर्शन किया गया. इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संविदा कर्मचारियों द्वारा इसी तरह के प्रदर्शन किए गए. राठौर ने बताया कि लंबे समय से हम सरकार से अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग चरणों में आंदोलन कर चुके हैं, मगर सरकार ने अब तक हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है. उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों ने आज सातवें चरण के आंदोलन की शुरुआत की है. इसके बाद 10 फरवरी से प्रदेशभर में संविदा कर्मचारी विधायकों और मंत्रियों के निवास पर सुंदरकांड का पाठकर अपनी समस्याएं तबाएंगे. इसके बाद 16 फरवरी से राजधानी भोपाल में क्रमिक धरना शुरु किया जाएगा. धरने पर सभी जिलों से दो-दो संविदा कर्मचारी प्रतिदिन बैठेंगे. उन्होंने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन अब जारी रहेगा. राठौर ने बताया कि इसके बाद भी अगर सरकार ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें