राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय के एक डाक्टर ने तीन साल तक एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करता था. दुष्कर्म की जानकारी किसी अन्य को देने पर आरोपी डाक्टर द्वारा पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही. सालों तक अपने साथ हो रही ज्यादती से तंग आकर महिला ने टीटी नगर थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई.
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी डॉ. मुकेश नागर के खिलाफ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉ. मुकेश नागर एक निजी चिकित्सालय में नौकरी करता है. बीती 1 जनवरी 2015 को महिला अपनी डिलेवरी कराने के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी. डिलेवरी के बाद आरोपी डॉ. नागर ने पति से उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर मांगा था. डाक्टर का कहना है कि यदि तुम्हारी पत्नी को कोई भी मेडिकल जरूरत होगी, तो वह फोन पर बात करके उसे सुलझा देगा. पुलिस का कहना है कि हास्पिटल से डिस्चार्ज होने के करीब एक हफ्ते बाद डॉ. मुकेश नागर, बाणगंगा स्थित महिला के घर जा पहुंचा. महिला का पति, उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थी. इस बात का फायदा उठाकर आरोपी डॉ. नागर महिला को एक कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया. पति की गैरमौजूदगी में डॉ. नागर ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ करीब तीन साल तक लगातार दुष्कर्म किया था. करीब दो दिन पूर्व महिला ने अपने साथ हो रही ज्यादती की जानकारी पति को दी. इसके बाद पति अपने पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और डॉ. मुकेश नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई.पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें