खरगोन में करीब 24 घन्टे की कार्यवाही के बाद आयकर विभाग ने 2 करोड 12 लाख रूपये की सात प्रतिष्ठानों से अघोषित आय की कर चोरी का बडा खुलासा किया है. शुक्रवार को इन्दौर संभाग के 5 जिलो के करीब 35 अधिकारी कर्मचारीयो ने एक साथ 7 स्थानो पर छापामारी की थी. बडी कार्यवाही के बाद इनकमटैक्स विभाग के संयुक्त कमिश्नर वी जे बोरीचा ने मीडिया को बताया की सात प्रतिष्ठानों से कुल 2 करोड़ 12 लाख रुपये का कर अपवंचन सामने आया है. सभी प्रतिष्ठानो ने अघोषित आय का सरेन्डर किया है. कार्रवाई के तहत रामकृष्ण स्टील फर्नीचर सहित तीन अन्य सहयोगी फर्मों से एक करोड़, फखरी फर्नीचर से 32 लाख, अनंत कंस्ट्रक्शन 31 लाख ओर नजमुद्दीन एंड संस से 50 लाख रुपये का कर अपवंचन सामने आया है. इन सभी फर्मों को 31 मार्च 2018 तक कर राशि जमा करना पड़ेगी. इनकमटैक्स संयुक्त कमिश्नर ने बताया कि कार्रवाई में अनंत कंस्ट्रक्शन में कुछ ऐसे लोगों के प्रमाण भी सामने आये है जिनके द्वारा काफी पैसा लगाया है, ऐसे लोगों की भी पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें