मंगलवार, 6 मार्च 2018

किसानों को 6 माह में मिल जायेगा नहर का पानी

  मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र राहत की चाय एवं बिजली के बिस्कुट कार्यक्रम के तहत् दतिया विधानसभा के ग्राम काली पहाड़ी पहुंचे उन्होंने किसानों को सूखा राहत की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आपके हित में अनेक योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का आगे बड़कर लाभ लें. जिन किसानों ने सूखा राहत के लिए कागज जमा न किए हो वह पटवारी व तहसीलदार के पास अपने दस्तावेज जरूर जमा करें. जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि गांव के 361 किसानों को 17 लाख 48 हजार 153 रूपये की राशि दी जायेगी. उन्होंने ग्रामीणजन की मांग पर घोषणा की 6 माह में नहर का पानी गांव के किसानों को मिलने लगेगा. उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल समस्या का सतही नलजल योजना के द्वारा स्थाई समाधान कर दिया गया है. अब सूखा के मौसम में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी. कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए. इस दौरान सर्वश्री रामदास झस्या, जगदीश यादव, राकेश भार्गव, पुष्पेन्द्र यादव, बृजेश यादव, परमानंद तिवारी, गुलाब यादव, राकेश तिवारी, राकेश मुखरैया, मनीराम शर्मा, राजू त्यागी, हरगोविन्द पाल, तहसीलदार दीपक शुक्ला आदि उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें