मंगलवार, 6 मार्च 2018

आदिवासियों को दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों से जोड़े-कमिश्नर

    कमिश्नर शहडोल संभाग रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल संभाग के नाबार्ड के अधिकारियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शहडोल संभाग के सभी जिलों में आदिवासी परिवारों एवं अन्य कमजोर तबके के लोगों को दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों से जोड़ें. कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा है कि शहडोल संभाग की भौगोलिक स्थिति को देखते हुये संभाग में दुग्ध उत्पादन की विपुल संभावनाएं हैं, जिसकों दृष्टिगत रखते हुये नाबार्ड के अधिकारी एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ायें, आदिवासी परिवारों एवं कमजोर तबके के लोगों को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें तथा उन्हें दूध उत्पादन के लिये प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें. कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में दुग्ध उत्पादन हेतु बनाई गई योजनाएं फाईलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए तथा पशु पालन से संबंधित योजनाओं का लाभ कमजोर तबके के लोगों एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए. कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज नाबार्ड की समीक्षा बैठक में नाबार्ड के अधिकारियों को दिये. बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिये कि पशु पालन संे संबंधित गतिविधियों एवं कृषि आवश्यकताओं के लिये नाबार्ड के अधिकारी, पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त कार्ययोजना बनायें. कार्ययोजना तथा योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दें तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें. कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियां बढ़ायें तथा मिल्क रूट भी बनायें. कमिश्नर ने नाबार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे कृषि आधारित लघु उद्योग स्थापित करने के लिये किसानों से जीवंत सम्पर्क स्थापित करें, उन्हें अपने योजनाओं की जानकारी दें तथा कृषि पर आधारित लघु उद्योग स्थापित करने के लिये किसानों को ऋण भी सहजता से मुहैया करायें. बैठक में कमिश्नर ने कृषि क्षेत्र में नाबार्ड द्वारा किये गये वित्त पोषण की समीक्षा की गई तथा विगत वर्षों मे सिर्फ 2 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में सीडी रेसो बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की. कमिश्नर ने निर्देश दिये कि कृषि क्षेत्र में वित्त पोषण का सीडी रेसों बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए, इस दिशा में नाबार्ड के अधिकारी प्लान बनायें. बैठक में नाबार्ड के प्रबंधक संजय सोनी ने बताया कि शहडेाल संभाग के सभी जिलों में नाबार्ड के माध्यम से डेयरी के क्षेत्र में लोगों का मार्गदर्शन किया जा रहा है तथा डेयरी स्थापित करने के लिये लोगों को ऋण भी मुहैया कराये जा रहे हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें