मध्य प्रदेश में रंगपंचमी की धूम है. राजधानी भोपाल में भी रंगपंचमी की धूम नजर आई. शहर के तीन स्थानों पर जुलूस निकले. जुलूस पर ड्रोन से गुलाब की पंखुड़ियां फेंकी गई. सबसे पहले ओल्ड सिटी में सुभाष चैक से दयानंद चैक तक जूलुस निकला. जुलूस का स्वागत पीरगेट पर किया गया. यहां पर पानी की बौझार के साथ ड्रोन कैमरे से गुलाब की पंखुड़ियां फेंकी गई. जुलूस में आए लोगों ने डीजे और ढोल पर जमकर डांस भी किया. इस रंगपंचमी पर हिंदू मुस्लिम एकता की झलक भी दिखाई दी. रे प्रदेश में रंगपंचमी का पर्व मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. जगह-जगह चल समारोह (जुलूस) निकल रहे है. इसमें शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रंगने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे है. होली के पांच दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार में जमकर रंग खेला जा रहा है. ज्य की व्यावसायिक नगरी इंदौर में तो रंगपंचमी का अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां इस मौके पर गेरें (चल समारोह) निकाली गई. राजधानी भोपाल और इंदौर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर आदि स्थानों से भी रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.
6
6
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें