अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर सहित प्रदेश भर के 51 जिलों में सविदा स्वास्थ कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे अपनी मांगें नहीं माने जाने पर होली के दिन कर्मचारियों ने काली होली मनाई. हड़ताली कर्मचारी दरअसल स्थाईकरण और पिछले सालों में जिन कमर्चारियों को विभाग ने निकाला है उनको दोबारा नौकरी पर रखने की मांग सरकार से कर रहे हैं. हड़तालियों ने पिछले महीने मुख्यमंत्री के सामने रखी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा.इसके बाद अपने अपने क्षेत्र में वापस लौटे कर्मचारियों ने फिर हड़ताल जारी रखी. इंदौर के स्वास्थ विभाग के कार्यालय पर बैठे कर्मचारियों ने होली को काली होली के रूप में मनाया और सरकार को जमकर कोसा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें