शुक्रवार, 2 मार्च 2018

दो ठग गिरफ्तार


फेसबुक के जरिए ब्रांडेड कपड़ों की आॅनलाइन सेल दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है.
इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने  बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल विमानिया पिता पुरुषोत्तमदास विमानिया उम्र 21 वर्ष निवासी इंदौर और मोहन उर्फ खांडा पिता धनसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी धार, के रूप में हुई है.एएसपी अमरेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से फर्जी एंजल गारमेंट्स नाम की आईडी बनाई थी. आईडी के जरिए दोनों आरोपी ब्रांडेड कपड़ों की सेल दिखाकर लोगों से आॅनलाइन बुकिंग करवाते थे. जब ग्राहक आॅनलाइन बुकिंग करके कपड़ों का पेयमेंट करता था, तो दोनों आरोपी कपड़ों की डिलेवरी नहीं किया करते थे.एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपियों के कई लोगों के साथ ठगी की है. बीते दिनों ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें