मध्यप्रदेश विधानसभा ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की तीरंदाज मुस्कान किरार की थाईलैंड में सफलता पर उन्हें बधाई दी. मूल तौर पर जबलपुर निवासी मुस्कान ने बैंकांक में चल रही एशिया कप तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता है. मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी की इस छात्रा ने मलेशिया की खिलाड़ी को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया.
शून्यकाल के दौरान खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे ने सदन को इस बारे में सूचित करते हुए मुस्कान को बधाई दी. सदन के सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनकी बात का समर्थन किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने भी मुस्कान को बधाई देते हुए प्रदेश की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई प्रेषित की. महिला दिवस के मौके पर आज सदन में कई सदस्य गुलाबी रंग के परिधान में भी दिखाई दिए. मंत्री पारस जैन और कुसुम मेहदेले के अलावा विधायक ममता मीणा, पारुल साहू, शीला चौधरी और आज ही शपथ ग्रहण करने वाले मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रजेंद्र यादव ने भी गुलाबी वस्त्र पहने हुए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें