मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जीवन में प्रतिबद्धता होना अनिवार्य है, बिना प्रतिबद्धता के कोई भी कार्य संभव नहीं है. किसी भी कार्य को करने के लिए मनुष्य का भाव होना चाहिए कि हर काम को हमें जी जान लगा कर करना है, यही हमारा धर्म है. यही भाव हमें असंभव को संभव कर दिखाने को प्रेरित करता है. कर्मकांड से लक्ष्य प्राप्त नहीं होते हैं, बल्कि उसके लिए अपने प्राणों की रक्षा के लिए जैसे संकल्पित प्रयास की आवश्यकता होती है, वैसे लक्षित और गंभीर प्रयासों से ही उद्देश्य प्राप्त होते हैं.
राजधानी में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला में विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि अच्छा कार्य करने के बाद यदि वह प्रसारित ना हो तो वह अच्छा कार्य भी व्यर्थ ही है, इसलिए आवश्यक है कि चीजें लोगों तक पहुंचे. वर्तमान में सोशल मीडिया इस कार्य के लिए एक सशक्त माध्यम है. हमें इसका उचित ढंग से प्रयोग करना चाहिए. कर्मकांड से लक्ष्य प्राप्त नहीं होते हैं, बल्कि उसके लिए अपने प्राणों की रक्षा के लिए जैसे संकल्पित प्रयास की आवश्यकता होती है, वैसे लक्षित और गंभीर प्रयासों से ही उद्देश्य प्राप्त होते हैं. मध्यप्रदेश सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो देश भर में चर्चा का विषय हैं. अन्य प्रदेशों से टीमें आ कर हमारी योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें अपने प्रदेश में लागू करती हैं, जोकि हम सभी के लिए गर्व की बात है. सोशल मीडिया इस तथ्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आसानी से कर सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में यह जरूरी है कि आप जो काम कर रहे हैं, वह जनता तक पहुंचे. आप जैसे हैं, वो जनता तक पहुंचे, क्योंकि इसी से विचार बनते हैं कि सरकार कैसी है. अपनी बात को जनता तक पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम है. मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी सरकार कितना भी अच्छा काम कर दे पर वो मीडिया में नहीं आया तो लोगों के मन आपकी राय नहीं बनेगी. सोशल मीडिया पर पूरी सक्रियता जरूरी है. आप सभी को सोशल मीडिया में छाने की पूरी तैयारी करनी होगी. सोशल मीडिया में अच्छे कामों को लाने आप सभी को पूरे कमिटमेंट से काम करना होगाचुनौतियों से भरा है सोशल मीडिया का दौर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया का दौर काफी चुनौतियों से भरा हुआ है मीडिया आपकी छवि बनाता भी है और बिगाड़ता भी है. उन्होंने कहा कि सरकार चलाते खूब सारी खबरें देखी है, अच्छी भी और नेगेटिव भी. कुछ गड़बड़ है तो बस मीडिया के लिए वही खबर है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दौर आपकी छवि खराब करने में भूमिका निभा रहा है. प्रिंट और इलेक्ट्रानिक की जगह सोशल मीडिया आपकी ज्यादा छबि बिगाड़ रहा है. मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सारे अधिकारियों को एक्टिव रहने की सलाह दी है. सरकार की सारी योजनाओं को लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से ही लेकर जाना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें