शुक्रवार, 9 मार्च 2018

क्रिकेट का आनलाईन सट्टा पकड़ा

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की भीकनगांव पुलिस ने क्रिकेट का 10 लाख रुपए के आॅनलाइन सट्टे को लेकर बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने भीकनगांव मे मोहन टाकिजे के पास एक मकान मे अवैध आॅनलाइन सट्टे के करोबार को अन्जाम दे रहे दो युवकों को रंगैहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से मोबाईल, कम्प्यूटर, मॉडेम, कैलकुलेटर सहित अन्य सामग्री बडी मात्रा मे जब्त की गई है. भीकनगांव मे सट्टे के इस अवैध कारोबार के पुलिस के खुलासे के बाद हडकंप मच गया है. पुलिस को आशंका है की आरोपीयो के तार किसी बडे नेटवर्क से जुडे है. एडिशनल एसपी अंतरसिंह कनेश ने मीडियाँ को बताया कि श्रीलंका में चल रही भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ट्राई सीरीज के तहत गुरुवार को हुए भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच पर आॅनलाइन सट्टे की सूचना पर भीकनगांव पुलिस ने नगर के मोहन टॉकीज के पास एक मकान में दबिश दी. इस कार्रवाई में मौके से समीर पिता गुड्डू मुसलमान और कमल पिता सूरज भील को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 6 मोबाइल,कम्प्यूटर, रंगीन कम्प्यूटर मॉनिटर, मॉडेम, वायर ओर दो रजिस्टर जब्त किए गए है जिनमें कोडवर्ड भाषा मे अलग -अलग व्यक्तियों के नाम से 10 लाख रुपये की सट्टा राशि अंकित पायी गई. पुलिस को आशंका है की आरोपीयो के तार किसी बडे नेटवर्क से जुडे है. एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. यह पता भी लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन - कौन लोग इस अवैध कारोबार से जुडे है. इनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जायेगी. क्रिकेट के सट्टे को लेकर इस कार्यवाही के खुलासे से पूरे निमाड अंचल मे हडकंप मच गया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें