सोमवार, 5 मार्च 2018

पंचायत सचिव संगठन कार्यालय में तोड़फोड़

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के कार्यालय में एक दर्जन लोगों ने  मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी. हमला करने वाले भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बने नए संगठन के सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा करने का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. टीटी नगर पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन नगर में मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन का कार्यालय है. बीती रात करीब साढेÞ ग्यारह बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा अपने साथी सतीश शर्मा, श्याम प्रजापति और नृत्यानंद उपाध्याय के साथ बैठकर खाना खा रहे थे. तभी बालमुकुंद पाटीदार, के.पी. सिंह अपने करीब एक  दर्जन साथियों के साथ पहुंचे. आरोपियों ने लाठी-डंडों से दिनेश शर्मा और उनके साथियों पर हमला कर दिया. करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे. हमले में घायल दिनेश शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जा रही है.पुलिस के अनुसार दिनेश शर्मा ने अपने बयानों में बताया कि हमलावर यह कहते हुए कार्यालय में घुस गए थे कि वह फर्जी अध्यक्ष हैं. जब उन्होंने यह कहने से मना किया तो आरोपियों ने तोड़फोड़ और मारपीट करना शुरू कर दी.  अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं, इसलिए उनके संगठन को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं है. शर्मा का कहना है कि आरोपी भारतीय मजदूर संगठन के अधीन बनाए गए पंचायत मजदूर संघ के पदाधिकारी हैं.
मासूम की मौत
कोलार क्षेत्र में पानी पीने के बाद बेहोश हुए 19 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई. कोलार पुलिस के अनुसार उदय प्रताप सिंह अमरनाथ कालोनी में रहते हैं. 3 मार्च को उनकी पत्नी 19 माह के बच्चे अथर्व को पानी पिला रही थी, इसी बीच मासूम बेहोश हो गया. परिजन तुरंत मासूम को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे,जहां इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें