कांग्रेस ने सरकार को बजट सत्र के दौरान घेरने की तैयारी की है. इसके तहत कांग्रेस 13 मार्च मंगलवार को राजधानी में विधानसभा का घेराव करेगी. इस घेराव में दिग्विजयसिंह को छोड़ सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.कांग्रेस बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है इसके तहत मंगलवार 13 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी. पार्टी नेता एक साथ एकत्रित हो सकें, इसलिए आंदोलन की तारीख को 1 दिन आगे बढ़ा दिया गया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को छोड़कर शेष सभी नेताओं की मौजूदगी की संभावना व्यक्त की जा रही है. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2017 के बजट सत्र में पहली बार सभी दिग्गज नेताओं को एक मंच पर लाकर भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद की शुरूआत की गई थी. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लेकर सांसद कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एक साथ विधानसभा घेराव में शामिल हुए थे. एक साल बाद शिवराज सरकार के खिलाफ इन दिग्गजों के नेतृत्व में फिर विस घेराव का फैसला पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया था, जिसमें 12 मार्च की तारीख घोषित की गई थी. अब यह तारीख 13 मार्च कर दी गई है.उल्लेखनीय है कि विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस कमेटी ने राजधानी के टीटी नगर स्थित टीनशेड पर आंदोलन की अनुमति मांगी है. सूत्रों के मुताबिक विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जब दिग्गज नेताओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बातचीत की तो कुछ ने अपनी व्यस्तताएं बताई. इस कारण विधानसभा घेराव की तारीख को 13 मार्च कर दिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों नर्मदा परिक्रमा में व्यस्त हैं तो वे आंदोलन में शरीक नहीं हो पाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें