उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जयभान सिंह पवैया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समेत अन्य संबद्ध अधिकारियों से कहा है कि वे आने वाले समय में जल समस्या एवं जलपूर्ति व्यवस्था के प्रति सजग रहें और कहीं भी पानी की समस्या ना आने दें. पवैया ने यह बात आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में पेयजल पूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कही. बैठक में कलेक्टर राजेश जैन, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, मुख्य कायार्पालन अधिकारी जिला पंचायत नीतू माथुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
पवैया ने ग्रामीण अंचल की नल जल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से पूछा कि क्?या आपने बंद पड़ी नल जल योजनाओं को उनके बंद होने के कारण सहित चिन्हित कर लिया है. पवैया ने बंद पंड़ी नल जल योजनाओं को जल्?द चालू कराने के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए. पवैया ने ऐसी बस्तियों, बसाहटों एवं गांवों, जहां भू-जल स्तर की कमी है, को चिन्हित करने तथा वहां पेयजल पूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए. पवैया ने शहरी क्षेत्र में जलपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिन क्षेत्रों में गतवर्ष भू-जल स्तर की कमी का अनुभव रहा हो, उसकी अभी से कारगर योजना बनाकर पेयजल पूर्ति के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होनें पेयजल पूर्ति व्?यवस्?था की सतत मानीटरिंग करने और कहीं भी पानी की किल्लत ना होने देने के निर्देश दिए. पवैया ने कहा कि छोटी-छोटी बस्ती स्तर पर भी पेयजल पूर्ति की योजनाएं बनाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं से भी पानी की शिकायत प्राप्?त ना होने पाए. पवैया ने दूरदराज क्षेत्रों में भी पेयजल पूर्ति हेतु उचित कदम उठाने तथा जहां आवश्यक हो, वहां परिवहन के जरिए जलपूर्ति की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. पवैया ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जरूरतमंद लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें. पवैया ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सुनिश्चित करें कि पात्रता पर्ची प्राप्?त होने के बावजूद कोई उपभोक्ता राशन से वंचित ना होने पाए. पवैया ने सिविल सर्जन सह अस्?पताल अधीक्षक से पूछा कि जिला अस्पताल की ओ.पी.डी. में रोजाना कितने मरीज आते हैं और वहां दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है या नहीं. सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं. पवैया ने भावांतर भुगतान योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समय पर किसानों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए. पवैया ने सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यो की समीक्षा की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें