रविवार, 4 मार्च 2018

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का जारी रहा धरना

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना आज 14 वें दिन भी जारी रहा. संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने का फैसला लिया है. साथ ही मुख्यमंत्री जिस जिले में जाएंगे उन्हें वहां पर उनकी मांगों का ज्ञापन सौंपने की रणनीति भी बनाई है. राजधानी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा. सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मचारी धरना स्थल पर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरने पर चले जाने से अब अस्पतालों में मरीज परेशान होते नजर आने लगे हैं.  वहीं  मांग पूरी नहीं होने से खफा सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को आंदोलन की एक नई रणनीति तैयार की है. इसके अनुसार सोमवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस जिले के भ्रमण पर जाएंगे उन्हे वहीं ज्ञापन सौंपा जाएगा. सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के 14वे दिन यह फैसला लिया गया है, इसी के साथ कल मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सभी सविंदा कर्मचारी मिलकर राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की खुशहाली के लिए भजन कीर्तन करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें