प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबके लिए आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को अपनी जमीन पर अपना घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं सासंद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान की उपस्थिति में शाहपुर नगर के 70 हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया. पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को उनके आवासीय भूखंड के पट्टे सौंपे तब वे कृतज्ञता से भरे हुए थे. बरसों से नियम-कायदों की पेचीदगियों में उलझे आवासीय पट्टे ग्रहण करते हुए भावातिरेक में कई हितग्राहियों की आंखें भर आर्इं.
उल्लेखनीय है कि शाहपुर में 210 से अधिक भूखंड के पट्टे वितरण की कार्यवाही के बाद पुन: मंत्री अर्चना चिटनिस ने शाहपुर नगर के आवासहीनों के पट्टों का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराकर एसडीएम सोहन कनाश एवं राजस्व निरीक्षक को नियमानुसार शीघ्र पट्टों का वितरण के निर्देश देते हुए संबंधित परिवारों को अवगत कराया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुरूप कार्यवाही प्रगतिरत है और आप सबको आवास हेतु पट्टे प्राप्त हो सकेगे. फलस्वरूप 4 मार्च को और 70 से अधिक हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया जा सका. मंत्री चिटनिस ने इस मौके पर हितग्राहियों-नागरिकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि जिन्हें पट्टे नहीं मिल पाए हैं उन्हें भी पात्रता होने पर शीघ्र ही पट्टे दे दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की नई आवासीय योजना न आती तो पट्टे देना असंभव ही बना रहता. इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की किसी को भूमिहीन नहीं रखने की नीति अपने घर का सपना पूरा करने में सहायक सिद्ध हुई. अर्चना चिटनिस ने राजस्व अधिकारियों को वर्षां से निवासरत भूमिधारी पात्र हितग्राहियों का भी तत्काल सर्वे कर उन्हें आवासीय पट्टे देने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवासीय पट्टाधारियों के अतिशीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवेदन लेकर उन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजे. इस दौरान मंत्री चिटनिस ने नगरवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनकर निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए.ज्ञात हो कि मंत्री चिटनिस ने पूर्व से निवासरत् नागरिकों के पट्टों के लिए उपस्थित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक सर्वे कर पट्टे बनाने के निर्देश दिए थे. फलस्वरूप हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया जा सका. इस अवसर पर मंत्री चिटनिस एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने बीआरजीएफ योजनांतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें