शनिवार, 10 मार्च 2018

टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान

मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारी को लेकर घमासान शुरु हो गया है. प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के इस बार चुनाव में युवाओं को मौका देने के एलान के बाद यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने टिकटों की मांग पेश कर दी है.
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के युवा चेहरों को चुनाव में टिकट देने के संकेत से कांग्रेस मे बवाल उठ खड़ा हुआ है. बावरिया के एलान से बुजुर्ग नेता परेशान हैं, तो पार्टी के युवा नेताओं ने टिकट को लेकर दावेदारी तेज कर दी है.बाबरिया के संकेत के बाद कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने युवा नेताओं के लिए कोटा तय करने की मांग की है. प्रदेश कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड ने साफ कर दिया है कि चुनाव जीतना है तो उन्हें मौका देना होगा और आलम ये है कि अभी से यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने टिकट वितरण में उनके संगठन को तवज्जो देने का प्रस्ताव पार्टी को दे दिया है.वहीं पार्टी में टिकट की दावेदारी के साथ ही चुनावी मैदान में कौन चेहरा सामने होगा. इसको लेकर पार्टी के अंदर चिंगारी भड़कने लगी है. आलम ये है कि पार्टी के आला नेता भी मैदान में उतर आये है. बुजुर्ग नेताओं के मुताबिक पार्टी को यदि सत्ता में वापसी करना है तो जीताऊ उम्मीदवार पर दांव लगाना होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें