होली के एक दिन पहले अर्थात गुरूवार को बड़वानी जिले के 6 स्थान पाटी, राजपुर, दवाना, राखी बुजुर्ग, बलवाड़ी, जोगवाड़ा में इस वर्ष का अंतिम भोंगर्या पर्व हाट-बाजार के दौरान मनाया गया. इस दौरान जहॉ युवाओं की टोली एक दूसरे को तिलक लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया वही बड़ो-बूढ़ो ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर अपना सामाजिक सरोकार पूर्ण किया. जबकि महिलाओं एवं बच्चो ने हाट-बाजार में जम कर खरीदी कर इस भोंगर्या पर्व को अपने लिए यादगार बनाने में कोई कोर- कसर नही छोड़ी. मेले के दौरान लगी मिठाई-फल-चूढी की दुकानो पर दिन भर ग्रामीणो की खरीददारी चलती रही. वही हाट-बाजार में लगे झूलो एवं स्टूड़ियो की दुकानो पर भी दिन भर लोगो का तॉता लगा रहा. इसी प्रकार इन भोंगर्या हाट-बाजार में आये ढोल-मादल की थाप पर भी युवाओं के साथ-साथ बड़ो-बूढ़ो, महिला-पुरूषो ने भी अपन परम्परागत नृत्य कर, देखने वालो का भी उत्साह दूना कर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें