शुक्रवार, 2 मार्च 2018

नाराज सरताज नहीं लड़ेंगे चुनाव

पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री और विधायक सरताज सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान  किया है.सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरताज सिंह ने अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में पार्टी की हार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी चेतावनी है.सरताज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को शिवराज मंत्रिमंडल से शिवराज मंत्रिमंडल से 75 साल उम्र से अधिक होने के नाम पर जून 2016 में हटा दिया गया था. मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद से ही सरताज सिंह पार्टी पर निशाना साधने के किसी भी मौके से चूंकते नहीं हैं.सरताज सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में दोनों जगह उनकी पार्टी की सरकार है. बावजूद इसके समाज के हर वर्ग में पार्टी के खिलाफ गुस्सा और निराशा है. उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि मतदाता सब जानता है. वक्त आने पर बड़े-बड़े नेताओं को भी धूल चटा देता है.चुनाव नहीं लड़ने की वजह पूछे जाने पर सरताज सिंह ने कहा कि यह उनका अपना फैसला है. उन पर किसी ने भी चुनाव नहीं लड़ने के लिए दबाव बनाया है.सरताज सिंह ने कहा कि पार्टी के मौजूदा हालातों को देखते हुए ही 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें