मंगलवार, 6 मार्च 2018

रेप केस में क्राइम ब्रांच की एएसपी के बयान दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित हेमंत कटारे मामले में जर्नलिज्म की स्टूडेंट पर ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपों में घिरी क्राइम ब्रांच की एएसपी रश्मि मिश्रा के बयान दर्ज किए गए.एसआईटी की एएसपी ऋद्धा जोशी ने महिला थाने बुलाकर दो घंटे तक रश्मि मिश्रा से पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए. रश्मि मिश्रा ने अपने बयानों कहा है कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने जो किया, कानून के दायरे में रहकर किया. बता दें कि क्राइम ब्रांच ने विधायक हेमंत कटारे की शिकायत पर 24 जनवरी को जर्नलिज्म की स्टूडेंट के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज उसे पांच लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद स्टूडेंट द्वारा जेल से भेजे गए एक आवेदन पर 2 फरवरी को महिला थाना पुलिस ने कटारे के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की थी. साथ ही छात्र की शिकायत पर बजरिया थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी.रेप की एफआईआर में छात्रा ने कहा कि उसने एएसपी मिश्रा को हेमंत कटारे के बारे में बताया था, लेकिन उसकी बात को नजर अंदाज कर क्राइम ब्रांच में उसका माफीनामा वाला झूठा वीडियो बनाया गया और आनन-फानन में कार्रवाई कर जेल भेज दिया. इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें