मंगलवार, 6 मार्च 2018

शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज होगी

      आगामी 1 अप्रैल से ‘‘एम- शिक्षा मित्र मोबाईल एप‘‘ के माध्यम से कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज की जाएगी. साथ ही  बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाईन मॉनीटरिंग होगी. इस संबंध में विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं. ‘एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप‘‘ प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाईन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य की जानकारी दर्ज करना, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपिस्थिति दर्ज करना तथा मध्यांह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी.उपरोक्त जानकारी को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन कर सकेंगें.
रैम्प और रेलिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
    प्रदेश के सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिये रैम्प और रेलिंग बनाये जायेंगे. संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जिला कलेक्टर और मिशन संचालक को पत्र लिखकर कहा है कि अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत बाधामुक्त विद्यालय (रैम्प और रेलिंग युक्त) बनाने के निर्देश हैं. इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये और हर माह रैम्प और रेलिंग के निर्माण की समीक्षा की जाये.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें