शनिवार, 19 मई 2018

खोपड़ी की पहचान का दावा

 राजधानी भोपाल के एचईएल के 6 नम्बर गेट के पास पिछली 16 मई को पेड़ पर लटकी मिली युवक की खोपड़ी के पहचान का दावा आनंद नगर पिपलानी के एक परिवार ने किया है.
आनंद चैराहा स्थित शिवनगर कालोनी की महिला मीना जोशी ने दावा किया है कि यह खोपड़ी उनके 18 वर्षीय लड़के अमन जोशी की है, जो पिछले 5 दिसंबर से घर से गायब था.
मीना जोशी के परिचित ने बताया कि मीना जोशी और परिवार के दूसरे सदस्यों ने हमीदिया अस्पताल की मार्चुरी में रखे इस सिर को देखकर इसकी पहचान की है.जानकारी के अनुसार अमन जोशी पिता स्व. छोटेलाल जोशी उम्र 18 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिपलानी थाने में दर्ज है. रिपोर्ट के मुताबिक अमन जोशी जो एलएनसीटी कालेज बस में कंडक्टरी करता था, 5 दिसंबर 2017 से करीब साढ़े तीन बजे से अपने घर से गायब था.
अमन जोशी के परिवार के सदस्य ने बताया कि अमन जोशी, भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. उससे छोटे एक भाई और बहन स्कूल में पढ़ते हैं.सीएसपी गोविंदपुरा वीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आनंद नगर के एक परिवार ने गोविंदपुरा थाने में दावा किया है कि यह कटा सिर उनके लड़के अमन जोशी का है. इस परिवार ने मॉर्चुरी में सिर देखकर भी इस बात की तस्दीक की है कि वह इन्हीं के परिवार का लड़का है.सीएसपी गोविंदपुरा ने आगे बताया कि पुलिस साइंटिफिकली स्थापित करेगी कि वाकई में यह सिर उसी परिवार के सदस्य का है जिसने यह दावा किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें