शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने एक फर्जी जिला रोजगार अधिकारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिला रोजगार कार्यालय की एक फर्जी वेबसाइट भी बनाई थी. इसके जरिए वह लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहा था.
एसपी साइबर क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश हनोते पिता रामदीन हनोते उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम छुरी पोस्ट पाढर जिला बैतूल के रूप में हुई है. आरोपी मुकेश ने जिला रोजगार कार्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाई थी. आरोपी मुकेश स्वयं को जिला रोजगार अधिकारी बताता था. वह बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर स्वयं के खाते में पैसे डलवाता था.आरोपी मुकेश ने बीते 16 नवम्बर को फरियादी अर्पित दुबे से एचपी सिलेंडर की गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपए हड़पे थे.बीते दिनों फरियादी अर्पित दुबे ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाई थी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की गई. विवेचना के आधार पर आरोपली मुकेश हनोते को बैतूल से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी मुकेश द्वारा बताया गया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. फरियादी अर्पित दुबे के साथ-साथ वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है.आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें