शनिवार, 19 मई 2018

पत्नी को बदनाम करने इंस्टाग्राम पर डाली फोटो

पत्नी को बदनाम करने की नियत से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने वाले एक आरोपी को शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए गए आरोपी की पहचान अनिकेत सिंह पिता विक्रम सिंह पवार उम्र 34 वर्ष निवासी इंदौर के रूप में हुुई है. पूछताछ में आरोपी अनिकेत द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी शक के चलते अनिकेत ने पत्नी के अश्लील वीडियोज को नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करना शुरु कर दिया. बीते दिनों अंजाने अकाउंट से पर अनिकेत की पत्नी को मिले अश्लील वीडियोज के बाद उसके साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार किया.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें