शुक्रवार, 4 मई 2018

मंडी में किसान-हम्माल पर हमला


राजधानी के करोंद मंडी में सब्जी लेकर आए किसान और एक हम्माल पर डंडों से हमला कर तीन आरोपी फरार हो गए. मंडी में र्पाकिंग को लेकर हुए विवाद के चलते यह हमला किया गया.
गैरतगंज के रहने वाले रईस नामक युवक लखनादौन से सब्जियां लेकर मंडी आया था. वह सुबह 6 बजे के करीब हम्माल पप्पू के साथ गाड़ी पार्किंग कर सब्जियां उतरा रहा था, तभी पार्किंग को लेकर तीन युवकों से रईस का विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि हम्मला पप्पू और रईस पर तीनों आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया. घटना के दौरान आरोपियों ने छुरी भी मारने को निकाली, मगर अन्य किसानों ने आकर बीच-बचाव किया, इस दौरान तीनों आरोपी भाग गए. बाद में किसानों ने मंडी में हंगामा कर दिया. किसानों का आरोप है कि मंडी में आए दिन पार्किंग को लेकर विवाद होता है और भोपाल से बाहर से आने वाले किसानों के साथ इसी तरह की मारपीट की जाती है. किसानों के हंगामें की जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी अज्ञात हैं, जल्द ही हुलिए के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस ने रईस और पप्पू हम्माल को अस्पताल में भर्ती कराया है, दोनों को चोट आई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें