![]() |
| दिनेश राय मुनमुन |
मध्य प्रदेश में निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राय ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में गुरुवार की आधी रात को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से निर्दलीय विधायक राय ने गुरुवार देर रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके विधानसभा क्षेत्र में बहुत काम किए हैं और वह चाहते है कि उनके क्षेत्र में और विकास कार्य हो, लिहाजा उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है. राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले दिनेश राय पहले विधायक हैं. इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी टीम की ताकत बढ़ाने का अभियान शुरू कर दिया है.
वीडियो हुआ वायरल
राय के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है. वायरल वीडियो में मुनमुन राय ने कह रहे कि 'मामा विधायक को मामू समझ रहे है, मैंने उनके हाथ पैर जोड़े लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी'. 'अगर सीधी उंगली से घी नहीं निकलेगा तो उंगली टढ़ी करनी पड़ेगी'. कांग्रेस पदाधिकारी नरेंद्र सलूजा ने ये वीडियो वायरल किया. साथ ही कांग्रेस ने आरोप गाया है कि मुनमुन राय ने कंप्यूटर बाबा की तरह सरकार को ब्लैकमेल किया है और इसलिए उन्हें बीजेपी में शामिल कर लिया गया.
नीता पटेरिया को कहा था विष कन्या
पिछले साल स्थानीय निकाय के चुनाव नतीजों के बाद मुनमुन राय ने भाजपा नेता नीता पटेरिया को राजनीति की विष कन्या कहा था. इसके अलावा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुनमुन राय का भाजपा की इस महिला नेता के पल्लू से हाथ पोछने का वीडियो वायरल हुआ था. माना जा रहा है कि ऐसे नेता को पार्टी में शामिल करने से नीता पटेरिया आहत महसूस कर रही हैं. उनके सिवनी विधायक के 'संस्कारवान' होने के बयान से भाजपा की सियासत को गर्मा दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें