रविवार, 4 फ़रवरी 2018

23 हजार पंचायत सचिवों को मिलेगा छटवां वेतनमान

 मुख्यमंत्री ने की सम्मेलन में घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापकों को शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद अब पंचायत सचिवों को भी 6 वां वेतनमान देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह घोषणा आज मुख्यमंत्री निवास पर बुलाए गए ग्राम पंचायत सचिवों के सम्मेलन में किया. मुख्यमंत्री की इस घोषणा का फायदा 23 हजार पंचायत सचिवों को मिलेगा.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत सचिवों को छठवें वेतनमान का लाभ देने की घोषणा की है. इसी के साथ महिला पंचायत सचिवों को 180 दिन की चाइल्ड केयर लीव प्रदान की जाएगी. पंचायत सचिवों की नई नियुक्ति पर अब 10 हजार से वेतन तय किया जाएगा व 10 साल सेवा करने वाले पंचायत सचिवों को 2400 ग्रेड पे पर रखा जाएगा। वहीं 10 साल से कम सेवा वाले पंचायत सचिवों को 1900 का ग्रेड पे पर रखने का ऐलान आज मुख्यमंत्री द्वारा किया गया. इतना ही नहीं अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता 1 अप्रैल 2008 से करने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं 15 दिन का पितृत्व अवकाश व 15 दिन की मेडिकल लीव भी मिलेगी का प्रावधान भी होगा. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 23 हजार ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव पदस्थ हैं.
कांग्रेस पर साधा निशाना
सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पंचायत सचिव 12 सौ रुपए प्रतिमाह में कार्य करते थे. अब हर माह हजारों रुपए मिल रहे हैं. पंचायत सचिवों को पुरानी सरकार पंचायतकर्मी कहती थी, सुनकर मन में ठेस पहुंचती थी. हमने इसे दूर किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें