रविवार, 4 फ़रवरी 2018

विस्तारकों का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण 8 से

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 68 हजार मतदान केंद्रों पर विस्तारक 11 फरवरी को पहुंचकर संगठन के विस्तार में जुटेंगे. इसके पूर्व 8 फरवरी से तीन दिन सभी मंडलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. मतदान केंद्र पर पहुंचकर प्रत्येक विस्तारक न्यूनतम 20 नये कार्यकतार्ओं को संगठन से जोड़ेगा. इस तरह विस्तार कार्य के रूप में सदस्यता अभियान भी सफल होगा. यह विस्तार कार्यक्रम 11 से 18 फरवरी तक चलेगा. उन्होंने बताया कि जिला और संभाग स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह विस्तार अभियान के तहत कमोवेश डेढ़ लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे. 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच हर मतदान केंद्र पर संवाद संपर्क का कार्यक्रम जीवन्त रहेगा. इस दौरान पार्टी का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी सात दिन समयदान करेगा और विस्तार कार्यक्रम के पूरक के रूप में कार्य करेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें