रविवार, 4 फ़रवरी 2018

हर मतदान केंद्र पर पिछड़ा वर्ग के पांच कार्यकर्ता जुटेंगे

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भोपाल और नर्मदापुरम संभागों की संयुक्त बैठक आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के सभी 68 हजार मतदान केंद्रों पर पिछड़ा वर्ग के पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सभी जिले में 10 फरवरी से प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जायेंगे. इस अवसर पर संगठन के विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उपयों पर चर्चा और समीक्षा की जायेगी. पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभी मंडलों में कार्यसमिति का गठनकर लिया गया है. मंडल से कार्यकर्ताओं की मतदान केंद्र तक सक्रियता सुनिश्चित की जायेगी. पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भोपाल नर्मदापुरम संभागों की संयुक्त बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला और संभाग प्रभारी, सह प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  ने भाग लिया. भगत सिंह कुशवाहा ने बैठक में मिशन 2018 और मिशन 2019 के परिपे्रेक्ष्य में मोर्चा को निरंतर सक्रिय और मुखर बनाये रखने का आव्हान किया. उन्होंने कहा कि आने वाला समय मोर्चा के लिए इसलिए चुनौती पूर्ण है, क्योंकि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी सर्वाधिक है. संगठन और सरकार को मोर्चा से सक्रियता की अपेक्षा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें