मध्यप्रदेश के श्योपुर कलेक्टर पीएल सोलंकी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में निर्देश दिये कि अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में निराकरण करें तथा निराकरण की स्थिति से उन्हे पत्र के माध्यम से अवगत भी करायें. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, अन्य सदस्य रामचरण बैरवा, ममता गौरसिया एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थें. कलेक्टर सोलंकी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखें जाते है. अधिकारीगण इन पत्रों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करें एवं किये गये निराकरण से संबंधित जनप्रतिनिधि को अवगत भी करायें. इसके अलावा उन्होने कहा कि जिला पंचायत में गठित उपसमितियों की बैठके समय पर आयोजित की जाएंं तथा उसमें लिये गये निर्णय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएं. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋषि गर्ग के इस सुझाव पर सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गई कि जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठकें आगामी समय में विकासखण्ड स्तर पर विजयपुर एवं कराहल में भी आयोजित की जायें. बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई तथा अवगत कराया गया कि पंचायतों के माध्यम से सिंगल फेस मोटर डालकर पानी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती है.शनिवार, 3 फ़रवरी 2018
जनप्रतिनिधियों को निराकरण से भी अवगत कराएं
मध्यप्रदेश के श्योपुर कलेक्टर पीएल सोलंकी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में निर्देश दिये कि अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में निराकरण करें तथा निराकरण की स्थिति से उन्हे पत्र के माध्यम से अवगत भी करायें. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, अन्य सदस्य रामचरण बैरवा, ममता गौरसिया एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थें. कलेक्टर सोलंकी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखें जाते है. अधिकारीगण इन पत्रों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करें एवं किये गये निराकरण से संबंधित जनप्रतिनिधि को अवगत भी करायें. इसके अलावा उन्होने कहा कि जिला पंचायत में गठित उपसमितियों की बैठके समय पर आयोजित की जाएंं तथा उसमें लिये गये निर्णय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएं. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋषि गर्ग के इस सुझाव पर सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गई कि जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठकें आगामी समय में विकासखण्ड स्तर पर विजयपुर एवं कराहल में भी आयोजित की जायें. बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई तथा अवगत कराया गया कि पंचायतों के माध्यम से सिंगल फेस मोटर डालकर पानी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें