आने वाली परीक्षाओं में स्कूली छात्र-छात्राओं को नकल से विमुख करने के लिए जिले में नई पहल की जाएगी. जबलपुर कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में पहुंचकर नकल के मनोविज्ञान को समझते हुए बच्चों के साथ संवाद करें ताकि वे परीक्षाओं में नकल का सहारा लेने से परहेज करें. बैठक में चौधरी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणा-संवाद के लिए अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे. इनमें अपर कलेक्टर छोटे सिंह व सुरभि गुप्ता, वरिष्ठ पंजीयक प्रभाकर चतुवेर्दी, महाप्रबंधक उद्योग देवव्रत मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनीष शर्मा तथा केन्द्रीय जेल अधीक्षक शामिल हैं. उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि वे जिले के स्कूलों में प्रेरणा-संवाद की जिम्मेदारी के लिए विभिन्न अधिकारियों को नामांकित करें. बैठक में मौजूद अनुविभागीय अधिकारी को भी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने की हिदायत दी गई. चौधरी ने परीक्षा केन्दों की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में डीईओ को भी विस्तृत निर्देश दिए.चौधरी ने समाधान एक दिवस - तत्काल सेवा के आज से ट्रायल के रूप में आरंभ होने के मद्देनजर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को ताकीद की कि वे अपने विभागों से जुड़ी सेवाओं के सिलसिले में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें.
बैठक में कलेक्टर चौधरी ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकर्स की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक से अपेक्षा की कि वे विभाग प्रमुखों और बैंकर्स के बीच समन्वय सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाना जरूरी है. कलेक्टर ने कहा कि वे बुधवार को स्वयं एसबीआई के रीजनल मैनेजर कार्यालय जाएंगे और शाखावार प्रकरणों की समीक्षा करेंगे. चौधरी ने आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे और प्रबंधक आपूर्ति निगम राशन दुकानों के संचालकों द्वारा समय पर माल उठाया जाना सुनिश्चित करें. उन्होंने चेतावनी दी कि समय से उठाव न करने के मामलों में सम्बन्धित दुकान का प्राधिकार पत्र रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी.
चौधरी ने बैठक में दो जुलाई 2018 को नर्मदा बेसिन में प्रस्तावित वृहद् वृक्षारोपण के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने की बाबत् उप संचालक उद्यानिकी को दिशा-निर्देश दिए. कलेक्टर ने गत दो जुलाई को जिले में बड़े पैमाने पर किए गए पौधारोपण का जिक्र करते हुए इस स्थिति पर असंतोष जताया कि काम को बेहतरीन ढंग से अंजाम दिए जाने के बावजूद गिनीज बुक के लिए आधा-अधूरा ब्यौरा ही भेजा गया. इस बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए. श्री चौधरी ने अधिकारियों को ताकीद की कि वे यह सुनिश्चित करें कि उपलब्ध बजट किसी भी स्थिति में लैप्स न हो. इस बारे में जिला कोषालय अधिकारी को भी हिदायत दी गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें