मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

मंडला में आदि उत्सव का आयोजन किया जाएगा

मध्यप्रदेश के मंडला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया रामनगर किले का भ्रमण, अधिकारियों को मुख्यमंत्री विवाह योजनांतर्गत कार्यक्रमों के आयोजन के लिए दिये निर्देश.      अप्रैल माह में होने वाले आदि उत्सव की तैयारियों के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस रावत द्वारा  रामनगर स्थित किले का भ्रमण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.  रावत ने रामनगर स्थित किले में अधिकारियों को आगामी अप्रैल माह में होने वाले आदि उत्सव की तैयारियों की रूपरेखा  निर्धारित करते हुए उत्सव के आयोजन स्थल संबंधी मुख्य गतिविधियों के संचालन हेतु उचित व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिये. उन्होने मुख्यमंत्री विवाह योजनांतर्गत होने वाले विवाह के लिए आये जोडों की उचित व्यवस्था ,उनके साथ आने वाले सगे संबंधियों की व्यवस्था करने एवं जनसामान्य, ग्रामीणों की पीने के पानी, खाने एवं उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये. उन्होंनें कहा कि आयोजित स्थल का समतलीकरण होना आवश्यक है. जिसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाये जाने के लिए निर्देश दिये. रावत ने जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता को आवश्यक परिवहन व्यवस्था में बसों एवं छोटे वाहनों की पार्किग स्थल का चयन करने एवं पार्किग स्थल को  चिन्हित करने के लिए कहा.  रावत ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदि उत्सव के आयोजन स्थल में विभागीय प्रदर्शनी लगाये जाने एवं हितग्राहियों  को उत्सव में आमंत्रित करने के लिए कहा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें