शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

भिंड के उत्कृष्ट विद्यालय में बनी नक्षत्र वाटिका और डिजिटल कक्ष

मध्यप्रदेश के भिंड के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 40 लाख रुपए की लागत से नक्षत्र वाटिका बनाई जाकर इसमें 27 प्रकार के नक्षत्रानुसार पौधों का रोपण किया गया है. इसके अलावा विद्यालय के छात्रों के लिए 5 डिजिटल क्लास रूम का निर्माण कर आॅनलाइन जोड़ा गया है. इसकी जानकारी विद्यालय के हीरक जयंती समारोह में सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने दी. कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय ने स्वच्छता प्रबंध करने के साथ इसे भव्य स्वरूप भी प्रदान करने की पहल की गई है. नक्षत्र वाटिका में आकर्षक फौव्वारा और विहार करने आने वाले नागरिकों के लिये बैठने की व्यवस्था भी की गई है. मंत्री श्री आर्य और सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद इसी विद्यालय के पूर्व छात्र हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें