मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की सड़कों पर बच्चे, बूढ़ों और जवानों को दौड़ लगाते देख शहरवासी भी उनके साथ हो लिए. ग्वालियर स्मार्ट सिटी और ईको ग्रीन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आप दौड़ेंगे, ग्वालियर दौड़ेगा, ग्वालियर मैराथन का आयोजन शनिवार को बाल भवन से प्रारंभ हुआ. केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास मंत्री . माया सिंह, महापौर .विवेक नारायण शेजवलकर ने दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छे अंक लाने के लिए ही नहीं बल्कि ग्वालियर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए हम सबको मिल-जुलकर कार्य करना होगा. स्वच्छता रैंकिंग के फीडबैक में ग्वालियर का देश में प्रथम स्थान रहा है. स्वच्छता के प्रति लोगों में जागृति आई है. इस जागृति का लाभ शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए होना चाहिए. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति इतनी बडी संख्या में लोग मैराथन में शामिल हुए है. इस दौड़ में शामिल हर धावक स्वच्छता के प्रति जनजागृति का दूत बनकर कार्य करे. उन्होंने कहा कि हम सब अगर ठान लें तो कोई कारण नहीं हैं कि स्वच्छता में ग्वालियर नम्बर-1 न बन सके. उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें