शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नये मंत्री शामिल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन विधायकों नारायण सिंह कुशवाहा, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को मंत्री के रूप में शामिल किया. कुशवाहा को कैबिनेट और पाटीदार तथा पटेल को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है. राजभवन के दरबार हाल में आज सुबह 9.30 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी नेता मौजूद थे. इनके साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या 29 से बढ़कर 32 हो गयी है. इनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. राज्य में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अधिकतम 3 और मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. नारायण सिंह कुशवाहा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का, बालकृष्ण पाटीदार खरगौन का और जालम सिंहपटेल नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
जल्द किया जाएगा एक और विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि इस विस्तार के पीछे कोई रणनीति नहीं है, बल्कि संतुलित विस्तार है. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और छोटा विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस की शिकायत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रीमंडल विस्तार का सरकार और मुख्यमंत्री का अधिकार है. कांग्रेस को हर चीज में शिकायत करने की आदत है.उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार सरकार का, मुख्यमंत्री का अपना अधिकार है, लेकिन हर चीज में शिकायत करना, उनकी आदत है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें