मध्यप्रदेश के सतना के संभागायुक्त एस.के. पॉल ने सतना जिले की जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन सी.ई.ओ. दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा कदाचरण करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया है. संभागायुक्त ने कहा है कि मैहर के तत्कालीन सी.ई.ओ. श्रीवास्तव ने संत रविदास जयंती पर हरिजन आदिवासियों को कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित करने हेतु वाहन किराया एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी. इसमें 59 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों ने भाग लिया. प्रत्येक पंचायत को 20 हजार रुपए भुगतान किया जाना था. लेकिन 15 पंचायत द्वारा तहसीलदार से प्राप्त आवंटन 3 लाख के विरूद्ध तथा 44 पंचायतों द्वारा बाद में प्रस्तुत भुगतान देयकों के व्हाउचर आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रस्तुत किये गये. देयको में पंचायतवार अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी द्वारा देयकों का सत्यापन नहीं किया गया. प्रत्येक पंचायत को मात्र 20 हजार रुपए का भुगतान कोरम पूरा करने के उद्देश्य से 3 लाख रुपए के विरूद्ध भुगतान की कार्यवाही की गयी. सरपंचों द्वारा प्रस्तुत किये गये लंच के बिल में सत्यापन में प्रभावीकरण की कार्यवाही नहीं पायी गयी. केवल पूजा स्वीट कटरा द्वारा 20 हजार रुपए प्राप्त करना स्वीकार किया गया. जबकि पंचायत द्वारा प्रस्तुत बिल से 14 हजार 742 रुपए भुगतान दिखाया गया. शेष सभी होटल मालिकों ने स्वीकार किया कि नस्ती में संलग्न बिल उनके प्रतिष्ठान द्वारा जारी नहीं किये गये न ही भुगतान प्राप्त किया गया. ईंधन बिलों का भी भौतिक सत्यापन नहीं किया गया देयकों का गलत एवं अव्यवहारिक भुगतान किया गया. किसी भी बिल में एजेंसी के हस्ताक्षर नहीं पाये गये. इस संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करें. अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही तथा शासकीय राशि अपव्यय एवं हानि की वसूली करने हुये लघु शास्ति से दण्डित किया जायेगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें