ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक महिला ने सेवानिवृत्त सब इंजीनियर के सूने मकान का ताला तोड़कर पहले कब्जा कर लिया. बाद में उसे खाली करने के नाम पर दस लाख रुपए की अड़ीबाजी करने लगी. करीब आठ साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार सायरा बेगम जबलपुर में रहती हैं. उनके पति सिंचाई विभाग से सब इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वर्ष 1992 में उनके पति का छत्तीसगढ़ तबादला हो गया था. उस समय वह ऐशबाग की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहते थे. तबादला होने पर वह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ चले गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाली नर्मदा बाई ने मकान का ताला तोड़कर उसमें अपना कब्जा कर लिया था. जब उन्होंने मकान खाली करने की बात कही तो वह दस लाख रुपए की मांग करने लगी. सायरा बेगम ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की, इसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद करीब 8 साल बाद नर्मदा बाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अब महिला को खोज रही है.
मरीज के परिजनों किया हंगामा
राजधानी के जयप्रकाश चिकित्सालय में तीन दिन पहले जिस बाल की श्वांस नली में पानी अटकने से मौत हुई थी, उस मामले में आज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. पंचशील नगर स्थित मृत बच्चे के परिजन आज सुबह फिर जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे और एसएनसीयू वार्ड की नर्सों और वार्ड ब्वाय से मारपीट कर दी. वहां करीब आधे घंटे तक जम कर हंगामा किया गया. सीएमओ ने पुलिस को इसके सूचना दी, पुलिस जब अस्पताल पहुंची तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे. इस घटना के विरोध में जयप्रकाश चिकित्सालय के स्टाफ ने काम बंद कर दिया और विरोध जताते हुए सुरक्षा की मांग की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें